Bokaro News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 19 Feb 2026 11:06 PM

विज्ञापन

Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह-बाराडीह मुख्य सड़क पर घटी घटना, गंभीर रतन महतो को रांची किया गया रेफर.

विज्ञापन

जैनामोड़, जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह-बाराडीह मुख्य सड़क पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार एक महिला की मौत व दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गुलाब कुमार बाइक से अपनी मां 55 वर्षीय बिलशी देवी व पिता 59 वर्षीय रतन महतो को जैनामोड़ से बाजार कर के बाराडीह स्थित घर जा रहे थे. इसी दौरान आरालडीह से ईट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये.

ट्रैक्टर के पिछले चक्के की चपेट में आने से मौके पर ही बिलशी देवी को मौत हो गयी. वहीं रतन महतो की सिर पर गंभीर चोट आई हैं, जिसे स्थानीय लोग सदर अस्पताल ले गये. जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रांची रेफर कर दिया. घटना से स्थानीय लोग उग्र हो गये. जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो घटनास्थल पहुंचे, ग्रामीणों को समझाने के बाद शव को थाना लाया गया. इसके बाद ट्रैक्टर मालिक व ईट भट्ठा मालिक को बुलाकर वार्ता की गयी.

सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड के सदमा गांव निवासी व झामुमो कार्यकर्ता शौकत अंसारी की पत्नी रेहाना खातून बुधवार की शाम सात बजे हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार रेहाना खातून सिवनडीह स्थित अपने मायके से पुत्र के साथ बाइक से सदमा स्थित अपने ससुराल आ रही थी कि कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रेहाना गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस घटना में उसके बांए पैर में गंभीर चोट लगी है. सूचना पाकर गुरुवार को गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी उसके घर पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और उनके ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola