Bokaro News: धूमधाम से मनी शहीद तिलका मांझी की जयंती

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: धूमधाम से मनी शहीद तिलका मांझी की जयंती

Bokaro News: जैनामोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा के समक्ष झामुमो ने किया आयोजन, शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण.

विज्ञापन

जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा के समक्ष झामुमो ने बुधवार को शहीद तिलक माझी का जयंती धूमधाम के साथ मनायी. अध्यक्षता जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी व संचालन युवा जिला अध्यक्ष अमित सोरेन ने किया. इस दौरान सभी लोगों ने तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि बाबा तिलका मांझी भारत के वीर सपूत व महान स्वतंत्रता सेनानी थे. जिन्होंने अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ आवाज उठायी थी. विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने कहा कि आज उनकी बदौलत हम लोग सिर उठाकर जी रहे हैं. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्य समिति सदस्य सरजू मिश्रा ने किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, मोहन मुर्मू, अशोक मुर्मू, घुनु हांसदा, पंकज जायसवाल, सोहन मुर्मू, शंकर मरांडी, बाबूलाल हांसदा, आजाद अंसारी, बबीता कुमारी, अंबिका देवी, दीन मोहम्मद अंसारी, राजा राम सोरेन, आशिक अंसारी, अजीत मुर्मू, महेश सोरेन, अनिल मरांडी, वंशीधर तुरी, अशोक मुर्मू, सागर हांसदा, सोहराय हांसदा, अजीत किस्कू, भोला चंद मांझी आदि शामिल थे.

महापुरुषों के आदर्श व विचार को अपनाने की जरूरत

बोकारो, दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट सेक्टर चार ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की जयंती बुधवार को मनायी. आयोजन में सेल शेड्यूल्ड ट्राइब इम्प्लाइज फेडरेशन-बोकारो यूनिट ने भी भागीदारी निभायी. बाबा तिलका मांझी चौक सेक्टर चार के पास आयोजन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों की विचारधारा को दैनिक जीवन में अमल करना होगा. युवाओं को महापुरुषों के जीवन व इतिहास के बारे में अवगत कराना होगा. ताकि, हक व अधिकार की लड़ाई लड़कर हासिल कर सकें. मौके पर काली मांझी, महाबीर सोरेन, लक्ष्मण मुर्मू, दिनेश सोरेन, सुभाषचंद्र हेंब्रम, कृष्ण सोरेन, दिलीप हांस्दा, सुमित मुर्मू, संजय उरांव, मनोज हांसदा, भरत महतो, राजकुमार सोरेन, मनोहर तिर्की, नेमचांद बास्के, दुर्गा हांस्दा, बंसीलाल बेसरा, वीरेंद्र हांसदा , सुनील टुडू, सुनीता टुडू समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola