Bokaro News: डाक विभाग की लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं : निदेशक

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 18 Feb 2026 9:31 PM

विज्ञापन

Bokaro News: भारतीय डाक विभाग धनबाद प्रमंडल की समीक्षा बैठक व सम्मान समारोह, पीएलआइ और आरपीएलआइ योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह.

विज्ञापन

बोकारो, ‘डाक सेवा-जन सेवा’ की भावना को सुदृढ़ करने के लिए भारतीय डाक विभाग, धनबाद प्रमंडल की समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह बुधवार को बुद्ध विहार सेक्टर चार में आयोजित किया गया. इसमें बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की व्यवसाय विकास पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डाक निदेशक झारखंड परिमंडल रामविलास चौधरी, विशिष्ट अतिथि डाक जीवन बीमा झारखंड परिमंडल के उप मंडलीय प्रबंधक अमित कुमार व अन्य अधिकारियों ने की.

मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय डाक विभाग की हर सेवा आम जनता के दरवाजे तक पहुंचे इसके लिए अपनी प्रतिबद्धता सदा कायम रखनी चाहिए. तभी विभाग की बेहतर सेवा का लाभ लोगों को सदा मिलता रहेगा. डाक विभाग की लाभकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं. कहा कि पीएलआइ व आरपीएलआइ योजनाएं लोगों के लिए सुरक्षित निवेश एवं बीमा का सबसे अच्छा माध्यम हैं.विशिष्ट अतिथि श्री कुमार ने कहा कि डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी व भरोसेमंद योजना है, जिसमें कम प्रीमियम पर बेहतर बोनस मिलता है. बताया कि अधिकतम 50 लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध है. आयकर में छूट की सुविधा भी मिलती है. धनबाद प्रमंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रुपक कुमार सिन्हा ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि पीएलआइ और आरपीएलआइ योजनाओं को अधिक से अधिक ग्रामीण और शहरी नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए ताकि ‘हर घर बीमा सुरक्षा’ का लक्ष्य पूरा हो सके.

उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. डाक सहायक ग्रुप में रामदास को प्रथम पुरस्कार, पोस्टमैन ग्रुप में मनोज तिवारी प्रथम पुरस्कार, जीडीएस ग्रुप में केशव कुमार, डायरेक्ट एजेंट ग्रुप में राम मिश्रा को प्रथम पुरस्कार मिला सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर सहायक डाक अधीक्षक अभिजीत रंजन, एसडीआइ अमित कुमार, संतोष कुमार, डाकपाल रामचरण उरांव, देवेंद्र कुमार, पूरंजय कुमार, अमर कुमार मिश्रा, देवी प्रसाद चटर्जी, रंजन कुमार, तिलक, भारत कुमार, स्नेहा, पूजा, प्रिया, अंकित, सुलेखा, पूनम दुबे, अंजलि अन्य डाककर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola