Bokaro News: थाना आनेवाले हर फरियादी की बात को सुने व समाधान करें : एसपी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: एसपी ने किया बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण, क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर भी नजर बनाये रखने व समय पर केस के निष्पादन की बात कही.

विज्ञापन

बोकारो, एसपी हरविंदर सिंह ने सोमवार को बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह से थाना द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी ली. दैनिक पंजिका का निरीक्षण किया. कई तरह के दिशा-निर्देश दिये. एसपी श्री सिंह ने कहा कि थाना आने वाले हर फरियादी की बात को सुने. उनकी पीड़ा को समझते हुए समस्या का समाधान करें. फरियादी परेशानी की स्थिति में ही थाना की शरण में आते हैं.

इसके अलावे एसपी ने क्षेत्र में गश्ती की स्थिति का जायजा लिया. क्षेत्र में गश्ती को बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर भी नजर बनाये रखने व समय पर केस के निष्पादन की बात कही. मौके पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

मवेशी चोरी करते दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर वन खटाल के लोगों ने सोमवार को मवेशी चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को पकड़कर सिटी पुलिस को सौंप दिया. खटाल संचालक हरदेव यादव की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही आरोपित सेक्टर वन निवासी अमन सिंह व चंदनकियारी निवासी चंदन गोप को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित खटाल में बंधे गौवंशीय पशु को लेकर भाग रहे थे. इस बीच सूचक की नींद खुली, शोर मचाते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ा गया. फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola