Bokaro News : हथियार चलाने में पुलिस का दक्ष होना जरूरी : आइजी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 29 Jan 2026 11:32 PM

विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर 12 स्थित जैप चार ग्राउंड के फायरिंग बट में तीन दिवसीय 20 वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता शुरू.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर 12 स्थित जैप चार ग्राउंड के फायरिंग बट में तीन दिवसीय 20वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2025-26 गुरुवार से शुरू हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि आइजी सुनील भास्कर (उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र) ने किया. कहा कि पुलिस को अपराध कर्मियों पर नकेल कसने व विधि-व्यवस्था ड्यूटी संधारण करने के लिए अपने हथियार में दक्षता प्राप्त करना काफी आवश्यक है. साथ ही साथ खुद की दक्षता को परखने का भी सशक्त माध्यम है. जैप चार समादेष्टा शंभू कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में 5.56 एमएम इंसास राइफल, 9 एमएम पिस्टल /.380 रिवाल्वर व 9 एमएम कार्बाइन से विभिन्न पोजिशनों से प्रतियोगिता होगी. आठ प्रक्षेत्र की टीम में शामिल लगभग 180 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है. जैप, आइआरबी, एसआइआरबी, एसआइएसएफ, झारखंड जगुआर, सीआइडी, रेल में कार्यरत प्रतिभागी शूटर शामिल हैं. श्री सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में संथाल परगना प्रक्षेत्र, पलामू प्रक्षेत्र, झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) प्रक्षेत्र, कोयला प्रक्षेत्र, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, कोल्हान प्रक्षेत्र, उत्तरी छोटनागपुर प्रक्षेत्र, मिश्रित प्रक्षेत्र (जगुआर, रेल व सीआइडी) के खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन कर रहे है. प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे. मौके पर डीआइजी सीआरपीएफ अमित कुमार सिंह, एसपी हरविंदर सिंह, जैप तीन कमांडेंट मनोज स्वर्गियारी, जैप छह कमांडेंट राजेश कुमार, एसआइ दिलीप गुरूंग, रीडर ओम प्रकाश राय सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे. एआइपीडीएम राइफल का परिणाम 100 गज स्टैंडिंग पोजिशन में प्रथम आरक्षी वरुण मुखिया (झासपु), द्वितीय आरक्षी राकेश प्रजापति (झारखंड जगुआर), तीसरा पुअनि प्रेमचंद्र भगत (झारखंड जगुआर) रहे. 200 गज निलिंग पोजीशन में प्रथम आरक्षी देवनारायण प्रजापति (झासपु), द्वितीय आरक्षी गौतम कुमार (झासपु), तीसरा सअनि ओशो प्रदीप (कोयला) रहे. 300 गज लाइंग पोजिशन में प्रथम आरक्षी विपुल कुमार (झारखंड जगुआर), द्वितीय आरक्षी परवेज खां (उत्तरी छोटानागपुर), तीसरा हवलदार रंजीत कुमार राव (झारखंड जगुआर) रहे. 300 गज स्नेप व 300 मीटर सेंटर फायर (थ्री पोजिशन) में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola