Bokaro News: मसूड़ों व गालों के अंदर सफेद धब्बा मिले, तो चिकित्सक से सलाह लें

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: सदर अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया, वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 1,45,275 व्यक्तियों के मुंह के कैंसर की जांच की गयी. इसमें 276 लोगों में कैंसर का लक्षण पाये गये.

विज्ञापन

बोकारो, सदर अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को कैंसर स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया. उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह व दंत चिकित्सक डॉ निकेत चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. सीएस डॉ प्रसाद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 1,45,275 व्यक्तियों के मुंह के कैंसर की जांच की गयी. इसमें 276 लोगों में कैंसर का लक्षण पाये गये. ब्रेस्ट कैंसर की जांच को लेकर 59,570 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गयी. इसमें 140 महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिले. सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के लिए 30,865 महिलाओं की जांच की गयी. इसमें 132 महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिले. सभी को हायर सेंटर भेजा गया. डॉ चौधरी ने कहा कि पुरुषों व महिलाओं दोनों में मुंह के कैंसर के लक्षण पाये जाते हैं. होठों, मसूड़ों, जीभ के निचली सतह व गालों के अंदर सफेद धब्बा मिले, तो चिकित्सक से सलाह लें. मौके पर डॉ संजय कुमार, डॉ तुलिका सिंह, जिला परामर्शी मो असलम, संजय राम, छोटेलाल दास, महेश आदि मौजूद थे. चास अनुमंडल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चास अनुमंडल अस्पताल चास में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीएस डॉ आभा इंदू तिर्की, डॉ विकास कुमार, डॉ रवि शेखर, उमेश कुमार सिंह, नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. डॉ तिर्की ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाएं सावधान रहें. इसके कारणों में प्रमुख रूप से सिगरेट धूम्रपान, यौन संचारित रोग, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, एचपीवी, कम उम्र में यौन गतिविधि प्रमुख है. मौके पर जुस्पीन केरकेट्टा, आशा कुमारी, कुमार वेद प्रकाश, रमेश चंद्र महतो आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola