Bokaro News: भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र का मामला, आठ लाख रुपये के साथ चार वाहन किये गये जब्त

विज्ञापन

जैनामोड़, जरीडीह थाना के फोरलेन किनारे से पुलिस ने सोमवार की रात भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व चार वाहनों को जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने आठ लाख रुपये के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. यह जानकारी मंगलवार को जरीडीह थाना में एसपी हरविंदर सिंह ने दी. एसपी श्री सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक होटल के समीप बड़े पैमाने पर छोटे वाहनों से शराब का क्रय-विक्रय एवं परिवहन किया जा रहा है. जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर के शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची, तो देखा कि शराब के पेटी को 407 वाहन से पिकअप व एक ऑटो में लोड किया जा रहा था. वाहनों मे पहले बिस्किट की पेटी रखकर नीचे शराब की पेटियों रखी गयी थी. मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनकी पहचान बालीडीह थाना क्षेत्र के बिनोद गोस्वामी, दीपक कुमार पांडेय व जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़बालीडीह निवासी फुलेश्वर मरांडी के रूप में की गयी. वहीं तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वाहनों कि जांच में 433 कार्टून करीब चार हजार लीटर शराब बरामद किया गया. इसके साथ ही दीपक कुमार पांडेय के कार संख्या जेएच 09 ऐवाई 3898 से आठ लाख रुपये नकद बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि शराब को बालीडीह क्षेत्र से लाया गया था, जिसके बाद उसे जगह जगह खपाने की तैयारी चल रही थी. दीपक शराब का सप्लायर व लाइजनर का काम करता था. फुलेश्वर मंराडी लोडिंग में सहयोगी व विनोद गोस्वामी ड्राइवर है. छापेमारी में टीम में जरीडीह थाना प्रभारी विपिन कुमार, पुअनि निर्मल सिंह, पुअनि दशरथ कुमार दास, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि विकास विश्वकर्मा, पुअनि विक्रम कुमार कामेश्वर महतो,भागीरथ महतो,मोबिन अंसारी अनिल मुर्मू,परमानंद महतो भी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola