Bokaro News : गरीब व जरूरतमंदों की आवाज उठाते थे हलधर महतो
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 11 Jul 2025 11:31 PM
Bokaro News : कालापत्थर गांव में झारखंड आंदोलनकारी हलधर महतो की 19 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी, श्रंद्धाजलि सभा का किया गया आयोजन.
चास, झारखंड आंदोलनकारी हलधर महतो की 19 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव कालापत्थर में शुक्रवार को मनायी गयी. हलधर महतो स्मारक समिति की ओर से श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाकपा माले के नेता दिलीप तिवारी ने कहा कि हलधर महतो झामुमो के संस्थापक स्व बिनोद बिहारी महतो व मार्क्सवादी चिंतक एके राय के अनुयायी थे. वे सदा लाल-हरा झंडा को मैत्री के साथ क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद के लिए आवाज उठाते थे.
झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे
विशिष्ट अतिथि झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी ने कहा हलधर महतो ना सिर्फ एक मजदूर नेता थे, बल्कि झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ भी थे. उन्होंने जीवन पर्यन्त मजदूर, किसान, गरीब, छात्र और नौजवानों के हित में संघर्ष किया.इस दौरान हलधर महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. शहीद निर्मल महतो स्मारक विद्यालय में पौधरोपण किया गया. सभा की अध्यक्षता चक्रधर महतो व संचालन भीम रजक मे किया.
ये थे मौजूद
मौके पर स्व महतो की पत्नी डुबनी देवी, पुत्र चंडीचरण महतो, मनोज महतो, मोहित महतो, पूर्णिमा महतो, अर्जुन रजवार, दयाल महतो, गयाराम शर्मा, उमेश महतो, नेपाल महतो, शत्रुधन महतो, अमर चक्रवर्ती, लोकनाथ सिंह, भरत लाल ठाकुर, महादेव शर्मा, मुरलीधर महतो, मनीराम महतो, रामविलास महतो, दिलिप महतो, मंटू महतो, एनुल अंसारी, हिरालाल रजवार, सुरेश चंद्र महतो, सचिन महतो, सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










