बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक
Author Sameer oraon
Updated:
विज्ञापन
बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग की लपटें
Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी. हालांकि आग लगने के वजह की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.
विज्ञापन
बोकारो, मुकेश झा: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक झोपड़ीनुमा होटल और राशन समेत अन्य दुकानों में गुरुवार की देर रात भीषण आग लगी. इससे एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी. इस घटना की वजह से लगभग 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस आग को बुझाने के लिए चार दमकल की गाड़ियों को लगाया गया, तब जाकर इस पर काबू पाया जा सका.
आपके शहर में
विज्ञापन
सुबह में आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी घटनास्थल पर
भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. दुकानदारों ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन