Bokaro News: बाइक गैरेज में लगी आग, तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो की घटना, आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस.

विज्ञापन

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो प्रधान डाकघर के समक्ष झोपड़ीनुमा बाइक गैरेज में रविवार की देर रात 11.30 बजे आग लग गयी. गैराज में रखी कई गाड़ी समेत पूरा दुकान जलकर खाक हो गया. दुकानदार बिटटू खान ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. वहीं, दुकान के शाहिद रजा का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगायी गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बगल की किताब दुकान वाले रंजीत कुमार वहां पर पहुंचे, तो देखा कि आग लपटे उसके दुकान में भी लग रही है. लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की सभी दुकानें जलकर राख हो जाती. वहीं सिटी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola