Bokaro News: 5.50 लाख रुपये की नकली विदेशी शराब व स्पिरिट जब्त

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र के रोरिया गांव के तिलायतंड टोला में उत्पाद विभाग को छापेमारी में मिली सफलता.

विज्ञापन

बोकारो, जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रोरिया गांव (टोला तिलायतंड) में उत्पाद विभाग ने बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन किया. कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की कुल 1800 बोतल नकली विदेशी शराब (करीब 534.600 लीटर) और 900 लीटर स्पिरिट जब्त की गयी. जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. छापेमारी के दौरान एक मकान में अवैध फैक्ट्री के संचालन पता चला, जहां विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों की नकली बोतलें तैयार की जा रही थीं. बरामद सामग्री में 18 जर्किन में भरी लगभग 900 लीटर स्पिरिट, भारी मात्रा में नकली इएएल (एक्साइज एडहेसिव लेबल), विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें और कारमेल मिक्सर शामिल हैं. तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज : उत्पाद विभाग ने कार्रवाई में तीन लोगों कुंडोरी निवासी राजा बाबू, बस्तेजी निवासी संतोष मुर्मू और रोरिया निवासी दुर्गा चरण हांसदा के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद सन्नी विवेक तिर्की (तेनुघाट), महेश दास (चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल) एवं अधीनस्थ उत्पाद बल की टीम सक्रिय रही. बताते चलें कि सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव और होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola