Bokaro News: नालियों की नियमित नहीं होती सफाई, सड़कों पर भी कचरे का अंबार

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 05 Feb 2026 10:53 PM

विज्ञापन

Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 33 का हाल : जलजमाव, खराब चापाकल, जर्जर सड़क व स्ट्रीट लाइट की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 33 में नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है. वार्ड क्षेत्र में कई चापाकल मरम्मत के अभाव में खराब हैं, साथ ही मुख्य सड़कों पर कचरा का अंबार लगा रहता है. वार्ड की आबादी लगभग आठ हजार है. जबकि मतदाताओं की संख्या करीब ढाई हजार है. 2020 में नगर निगम बोर्ड भंग हो गया था. पिछले छह साल से निगम प्रशासक की देखरेख में काम हो रहा है. लेकिन आजतक इस वार्ड क्षेत्र की समस्याओं का समाधान पूरी तरह नहीं हुआ है.

स्थानीय निवासी मंतोष पाठक, सत्यनारायण पाठक, बादल गोप, तुलसी रजवार, नितेश झा सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस वार्ड क्षेत्र में विस्थापित लोग रहते हैं. कई चापाकल और डीप बोरिंग खराब है, जिस कारण लोगों को पेयजल की समस्या होती है. चंदनकियारी मुख्य सड़क सहित सहित अन्य जगहों पर कचरे का ढेर लगा रहता है. वार्ड क्षेत्र के प्रतापपुर साइड, पाठक पथ कॉलोनी सहित अन्य विस्थापित कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है. नालियां सालों भर जाम रहती है. निगम की सफाई एजेंसी नियमित कचरा का उठाव नहीं करती है. पूरे क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है. लोगों ने कहा कि निगम द्वारा फॉगिंग भी नहीं करायी जाती.

सालों भर जमा रहता है सड़क पर पानी

प्रतापपुर साइड रजवार टोला के नीचे क्षेत्र में नाली निर्माण नहीं होने से सालों भर सड़क पर जल जमाव रहता है. जिससे आनेजाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है. बारिश में तो आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है. लोगों को एक किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है. रजवार टोला से स्वामी सहजानंद कॉलेज तक नाली बनना बहुत जरूरी है. स्थानीय लोग लगातार नाली बनाने की मांग कर निगम प्रशासन से कर रहे है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. निगम की ओर से लोगों को सिर्फ आश्वासन मिलता है.

रखरखाव की अभाव में कई स्ट्रीट लाइट खराब

लोगों ने कहा कि रखरखाव के अभाव में कई स्ट्रीट लाइट खराब हो गयी हैं. बहुत जगह 24 घंटे लाइट जलती रहती है. पाठक टोला के पास चंदनकियारी मुख्य घुमावदार है और स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से रात को अंधेरा रहता है. आये दिन दुर्घटना होती रहती है.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

चास नगर निगम वार्ड 33 के पूर्व वार्ड पार्षद जय प्रकाश तापड़िया ने कहा कि अपने कार्यकाल में वार्ड क्षेत्र में कई विकास कार्य किए है. दर्जनों सड़क और नालियों का निर्माण कराया गया. कई जगहों पर जलापूर्ति योजना से मुफ्त पानी का प्वाइंट दिलवाया, जिससे लोगों को लाभ मिल सके. निगम में प्रशासक राज के दौरान विकास कार्य धीमा हुआ है और सफाई व्यवस्था ठप हो गयी है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola