Bokaro News : खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, एक की मौत, दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बालीडीह थाना क्षेत्र में घटी घटना, ग्रामीणों ने शव के साथ किया प्रदर्शन, आश्वासन पर हुए शांत.

विज्ञापन

बोकारो, बालीडीह थाना क्षेत्र के थाना व एक लाइन होटल के बीच शुक्रवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक (डब्लूबी59सी-7304) से टकराकर बाइक सवार एक की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गश्ती टीम ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के 43 मोड़ शिवपुरी निवासी रवींद्र गुप्ता के पुत्र सन्नी कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक से घर के पास स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. बाइक सन्नी कुमार गुप्ता चला रहा था. अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी व ट्रक से टकरा गयी. घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने पीसीआर वैन से तीनों जख्मी लड़कों को तत्काल सदर अस्पताल ले गयी. जांच के बाद चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घो���ित कर दिया, जबकि दो जख्मी का इलाज चल रहा है. शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों शव को लेकर थाना के समक्ष प्रदर्शन किया. सड़क किनारे बड़े वाहनों के खड़ा करने का विरोध जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola