Bokaro News: बैंक व बीमा कर्मियों के संगठन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन, झारखंड स्टेट के उप महासचिव एसएन दास बोले : यह आम लोग, बैंक, एलआइसी व मजदूरों के अस्तित्व की है लड़ाई.

विज्ञापन

बोकारो, केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन की ओर से 12 फरवरी को आहूत हड़ताल को बैंक व बीमा कर्मियों के संगठन का समर्थन मिला. बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय, सेक्टर चार कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन, झारखंड स्टेट के उप महासचिव एसएन दास ने कहा कि यह अस्तित्व की लड़ाई है. जब यूनियन व लेबर कानून ही नहीं बचेंगे, तो वजूद ही समाप्त हो जायेगा. नये लेबर कोड से हड़ताल करने का अधिकार को कुंद किया गया है. श्री दास ने कहा कि नियुक्ति के बदले फिक्स्ड टर्म इम्पलाइंटमेंट, महिलाओं को समानता के अधिकार के नाम पर रात्रि पाली करवाने, यूनियन बनाने की पूर्व व्यवस्था को खत्म करने, काम के निर्धारित अवधि को बढ़ाने, बीमा क्षेत्र में 100% विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति देना, सरकारी क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण व समावेशन आदि के विरोध में हड़ताल होगा. एआइआइइए के क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार झा, बैंक यूनियन के राजेश ओझा, राजेश श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, पंकज कुमार, विभाष झा, प्रदीप झा, राकेश मिश्रा आदि के साथ सुशील सिंह, राकेश कुमार शर्मा, अजय कुमार, राजकुमार, राजीव कुमार, कृष्ण कुमार, संतोष कुमार, नवजीत सिंह,अक्षत कुमार, सुजीत कुमार व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola