ePaper

Jharkhand Chunav: दूसरे चरण की 38 सीटों पर 2019 में बोकारो में हुआ था सबसे कम मतदान, इस सीट में हुई थी सबसे अधिक वोटिंग

Updated at : 20 Nov 2024 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Chunav: दूसरे चरण की 38 सीटों पर 2019 में बोकारो में हुआ था सबसे कम मतदान, इस सीट में हुई थी सबसे अधिक वोटिंग

Jharkhand Chunav : झारखंड में 38 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. 2019 में इन 38 सीटों पर सबसे अधिक मतदान नाला विधानसभा में हुआ था तो वहीं सबसे कम मतदान बोकारो विधानसभा में हुआ था.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav : दूसरे चरण की 38 सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहे है. पिछले चुनाव (2019) में इन 38 में से 12 सीटों पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था. वहीं, दो सीटों पर 78 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी. नाला में सबसे अधिक 78.64 और सारठ में 78.01 फीसदी मतदान हुआ था.

संताल की सभी सीटों पर 65 फीसदी से अधिक मतदान

2019 में सबसे अधिक वोटिंग वाले पांच क्षेत्रों में पाकुड़, सिल्ली और महेशपुर भी शामिल है. इन सीटों पर 76 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था. वहीं, सबसे कम वोटिंग वाले क्षेत्रों में बोकारो, झरिया, धनबाद, जमुआ व बेरमो शामिल है. पिछले चुनाव में बोकारो में सबसे कम 51.51 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, झरिया,धनबाद और जमुआ में 60 फीसदी से कम मतदान हुआ था. संताल परगना के 18 में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था. संताल परगना प्रमंडल की किसी भी सीट पर 65 फीसदी से कम मतदान नहीं हुआ था.

झारखंड विधासभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ें

2019 में वोटिंग प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्रमत प्रतिशत
राजमहल 69.92
बोरियो 65.55
बरहेट 70.73
लिट्टीपाड़ा 72.26
पाकुड़ 77.27
महेशपुर 76.43
शिकारीपाड़ा 73.50
नाला 78.64
जामताड़ा 76.66
दुमका 67.14
जामा 69.73
जरमुंडी 72.07
मधुपुर 74.00
सारठ 78.01
दवेघर 64.12
पोड़ैयाहाट 68.71
गोड्डा 66.38
महगामा 66.08
रामगढ़ 71.38
मांडू 61.79
धनवार 61.70
बगोदर 66.59
जमुआ 59.32
गांडेय 69.57
गिरिडीह 63.4
डुमरी 69.77
गोमिया 68.91
बेरमो 60.93
बोकारो 51.51
चंदनकियारी 73.95
सिंदरी 71.76
निरसा68.23
धनबाद53.06
झरिया52.78
टुंडी69.03
बाघमारा62.09
सिल्ली77.08
खिजरी64.19

Also Read: Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण की 38 सीटों पर बढ़े 13.34 प्रतिशत मतदाता, निभा सकते हैं निर्णायक भूमिका




















विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola