Bokaro News : बोकारो के चार फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता रद्द

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो के चार फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गयी है.

विज्ञापन

झारखंड में मानकों के विपरीत संचालित 33 फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता स्वास्थ्य विभाग ने रद्द कर दी है. इसमें बोकारो के बोकारो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज जैनामोड़, बोकारो हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ फार्मेसी बोकारो, एसएस इम्पीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बोकारो व सार्क स्कूल ऑफ फार्मेसी चास भी शामिल हैं. इन चारों संस्थानों में नये नामांकन, पंजीकरण व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति के सदस्य सचिव प्रशांत कुमार पांडे ने आदेश जारी किया है. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार को इन फार्मेसी कॉलेजों के संचालन में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थी. जांच के दौरान इनमें गंभीर खामियां मिलीं. जांच रिपोर्ट के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की गयी.

जांच व कार्रवाई जारी रहेगी

डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति, झारखंड के सदस्य सचिव प्रशांत कुमार पांडेय ने कहा कि मापदंडों का पालन किये बिना संचालित हो रहे फार्मेसी कॉलेजों की जांच करायी गयी है. राज्य में करीब 150 फार्मेसी कॉलेज संचालित हैं. पहले चरण में 33 कॉलेजों की मान्यता रद्द की गयी है. आगे भी जांच व कार्रवाई जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola