Bokaro News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से महुदा के वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News : घटनास्थल मृतक के परिजन व पुलिस के लिए बनी पहली

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. दामोदर नदी के भतुआ घाट में गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान धनबाद के तेलमच्चो पंचायत महुदा थाना क्षेत्र के लाहरबेड़ा निवासी 65 वर्षीय धनेश्वर रविदास उर्फ कोका के रूप में की गयी है. दुर्घटना में मौत की पुष्टि हुई, परंतु दुर्घटना कहां हुई. परिजन व पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. जख्मी कोका को ट्रैक्टर से चास मुफस्सिल के विक्रम ढाबा लाया गया, वहां से एंबुलेंस से सदर अस्पताल, बोकारो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बीएस सिटी पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया, जिसमें कहा गया कि कोका की मौत चास मु0 थाना क्षेत्र के तेलमच्चो में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई. चास मुफस्सिल पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है. थानेदार प्रकाश मंडल ने कहा कि उनके क्षेत्र में कोई दुर्घटना नहीं हुई है. मामला सामने आने के बाद प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आयी है कि भतुआ की ओर से सेक्टर 11 होते हुए एक ट्रैक्टर से जख्मी काको को विक्रम ढाबा लाया गया था, जहां से एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल ले जाया गया. काको की मौत व घटनास्थल की गहन जांच होनी चाहिए.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola