Bokaro News : ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी युगल, युवक की मौत, युवती घायल
Bokaro News : तलगड़िया-महुदा रेलखंड में बारकी सिंहडीह रेलवे पुल के समीप ट्रेन के आगे एक प्रेमी युगल कूद गया.
तलगड़िया-महुदा रेलखंड में बारकी सिंहडीह रेलवे पुल के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन के आगे एक प्रेमी युगल कूद गया. युवक की मौत हो गयी और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डूमरदाहा गांव निवासी रथु देशवाली के पुत्र श्रीकांत देशवाली के रूप में हुई. घायल सरस्वती कुमारी धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटालडीह ब्राह्मणडीहा गांव निवासी दीपन रजवार की पुत्री है. महुदा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गंभीर रूप से घायल युवती को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेजा गया. आरपीएफ के साथ-साथ महुदा व चास मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. लगभग तीन माह पूर्व भी दोनों के संबंधों को लेकर पंचायत हुई थी. दोनों को नहीं मिलने की हिदायत दी गयी थी. श्रीकांत देशवाली चास-तलगड़िया मुख्य मार्ग स्थित बिजुलिया मार्केट की दुकान में कार्यरत था. रविवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर गया था. इधर, घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बिजुलिया मार्केट के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










