करगली और गोनियाटो में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनी
करगली और गोनियाटो में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनी
फुसरो. बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि रविवार को करगली गेट स्थित प्रेरणा स्थल में मानव सेवा माधव सेवा मंच की ओर से मनायी गयी. लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मंच के संस्थापक गजेंद्र सिंह व सुशील सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने संस्कृति, जल, जंगल व जमीन की रक्षा की. वे सदैव हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहेंगे. मौके पर संतोष ओझा, सत्येंद्र ठाकुर, विश्वनाथ रजवार, सोमनाथ चक्रवर्ती, दिनेश भट्ट, अनूप मंडल, अमित रजक, भोला चक्रवर्ती, दिनेश घांसी, सतीश मौर्या, राकेश कुमार, नंदकिशोर, राकेश सिंह, कैलाश ठाकुर आदि मौजूद थे. ऊपरघाट. नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो मोड़ में आजसू पार्टी पंचायत कमेटी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. युवा आजसू के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो, पंचायत अध्यक्ष महेंद्र महतो, जितेंद्र महतो, गणपत महतो, प्रदीप रविदास, दिलीप महतो, राजेश रविदास, टेकलाल रविदास, मुकेश महतो, विनोद कुमार महतो, शैलेश बाबू, मुकेश नायक, सुमित कुमार मिस्त्री आदि ने श्रद्धांजलि दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए