Bokaro News : भुनेश्वर चुने गये अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : भुनेश्वर चुने गये अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष

Bokaro News : अधिवक्ता लिपिक संघ तेनुघाट का चुनाव शुक्रवार को हुआ.

विज्ञापन

अधिवक्ता लिपिक संघ तेनुघाट का चुनाव शुक्रवार को हुआ. कुल 91 सदस्यों में से 88 ने अपने मत का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद पर भुनेश्वर यादव विजयी रहे. उन्हें 54 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार अंबष्ठ को 34 मत मिले. कोषाध्यक्ष पद के लिए इरफान अंसारी को 43 और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रकाश कुमार सिंह को 32 व बहादुर नायक को 11 मत मिले. मालूम हो कि उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार झा, सचिव पद के लिए जलेश्वर रविदास, सहायक सचिव पद के लिए अधीर चंद्र शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बैकुंठ प्रजापति निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हुआ. इसके लिए चुनाव पर्यवेक्षक वकील प्रसाद महतो, डीएन तिवारी व प्रताप कुमार और चुनाव प्रभारी विजय कुमार सिन्हा भी बधाई के पात्र हैं. मतगणना कार्य में अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद और सुभाष कटरियार ने अहम भूमिका निभायी. नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संघ के सभी सदस्यों के साथ हर सुख व दुख में खड़े रहेंगे. चुनाव शांतिपूर्ण कराने में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो सहित सशस्त्र पुलिस बल ने भी अपनी भूमिका निभायी.

होली मिलन समारोह 28 को

तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. श्री मिश्रा ने कहा कि होली के अवसर पर होली लाभांश का वितरण संघ द्वारा अधिवक्ताओं के बीच किया जायेगा. साथ ही 28 फरवरी को होली मिलन का आयोजन किया जायेगा. महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे संघ के सदस्य वकील महतो को संघ के सदस्य समर्थन देंगे. वकील महतो ने कहा कि मैं हमेशा संघ के सदस्यों के साथ खड़ा रहूंगा. बैठक में उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, आनंद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola