Bokaro News : फुसरो नप अध्यक्ष पद की सभी प्रत्याशी बेदाग

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : फुसरो नप अध्यक्ष पद की सभी प्रत्याशी बेदाग

Bokaro News : नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की किसी उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की किसी उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. वीना कुमारी (30 वर्ष) बीएड पास हैं और एकमात्र अविवाहित उम्मीदवार भी हैं. संपत्ति के मामले में शकुंतला देवी सबसे अमीर हैं. नन मैट्रिक शकुंतला देवी (50 वर्ष) गृहिणी हैं और इनके पास कुल 12,24,354 रुपये की संपत्ति है. फुलेश्वरी देवी के पास 4,50,500, सहोदरी देवी के पास 10 लाख 94 हजार 631, वीना कुमारी के पास 33870, निर्मला देवी के पास 705000, प्रतिभा देवी के पास 206220, अनु कुमारी के पास 78555, ममता देवी के पास तीन लाख 10 हजार 529 और संगीता देवी के पास 761000 रुपये की कुल संपत्ति है.

ममता देवी ने की जनसंपर्क यात्रा शुरू

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता देवी ने मंगलवार को घुटियाटांड़ और कदमाडीह बस्ती से जनसंपर्क यात्रा शुरू की. इस दौरान उन्होंने लोंगों से मिलीं तथा अपने पक्ष में वोट मांगे. नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं को रखा. प्रत्याशी ममता देवी ने आश्वस्त किया कि अवसर मिलने पर नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा जनहित को प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने लोगों से समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की. कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है. मौके पर शिवलाल रवि, डालेश्वर रवि, बाबुचंद रवि, गणेश सिंह, भरत सिंह, सूरज रविदास, युगल रविदास, राधा देवी, कुलिया देवी आदि मौजूद थे.

बीना कुमारी ने किया घोषणा पत्र जारी

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बीना कुमारी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को मकोली स्थित उनके आवास परिसर में हुआ. साथ ही उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया. उन्होंने फुसरो शहर को स्वच्छ, विकसित और बेहतर बनाने का वादा किया. विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं के लिए काम करने का आश्वासन दिया. अपने को बेहतर उम्मीदवार बताते हुए जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि जीतने के बाद जाति, धर्म और सांप्रदायिक भेदभाव से उठ कर लोगों की सेवा करूंगी. मौके पर हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, पंकज जयसवाल, अशोक मुर्मू, घुनू हांसदा, फैयाज आलम, मदन महतो, दीपक महतो, महताब खान, राम अवतार सिंह, हरिनारायण सिंह, गोविंद रजक, जितेंद्र सिंह, अजय साव, जितेंद्र नायक, अनिल रजवार, पूनम देवी, बुलबुल चौहान, कुंती देवी, रिंकू खान, दीपक गुप्ता, सूरज गिरी, ललन सोनी, मंटू नायक आदि थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola