Bokaro News: बांधडीह रेलवे साइडिंग पर रंगदारी मांगने व गोली चलवाने का आरोपी गिरफ्त में
Bokaro News: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साईडिंग पर सितंबर 2025 में रंगदारी मांगने और ठेकेदार पर गोली चलवाने के आरोपी रजनीश राज उर्फ रजनीश शर्मा उर्फ शुक्ला व उसके दो साथियों को पांच माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
आरोप है कि रजनीश ने रेलवे साइडिंग में गोली चलवा कर एक व्यक्ति (ट्रेक्टर चालक) को घायल कर दिया था. रंगबाजी का पैसा नहीं मिलने पर पुन: शनिवार को बांधडीह रेलवे साईडिंग पर गोली चलाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से बोकारो आया था. हमले की तैयारी कर रहा था. रजनीश बोकारो के पांच थाना क्षेत्र में नौ कांडों का वांछित है.
देसी पिस्टल व गोली समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने उसके पास से एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल, आठ जिंदा गोली, धमकी भरा एक परचा, एक डोंगल बरामद किया है. साथ ही वाहन (डब्लूबी02एजे-7800) को जब्त किया है. तीनों कुख्यात अपराधी है. इसमें एक बिहार, एक झारखंड व एक उत्तर प्रदेश का है. पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए