डायन के शक में युवक ने की थी महिला की हत्या

Updated:
विज्ञापन

डायन के शक में युवक ने की थी महिला की हत्या

विज्ञापन

तेनुघाट. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदियो पंचायत के लाहेरबेड़ा निवासी चमेली देवी (50 वर्ष) की हत्या डायन के शक में गैंता मार कर की गयी थी. पुलिस ने आरोपी रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है. वही रिश्ते में मृतका का पोता है. एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसके परिजन बीमार रहते थे. चमेली देवी पर डायन बिसाही होने का अंदेशा था. इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. रोहित की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया गैता और खून लगा शर्ट आदि बरामद किया गया. मामले का उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम में चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, महावीर उरांव, माधो टुडू, अजमत हुसैन सहित जवान शामिल थे. मालूम हो कि एक जून की सुबह महिला अपनी नतिनी के साथ बछड़ा खोजने के लिए बांधगढ़ा की तरफ गयी थी. सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी गयी थी. उसकी नतिनी भाग कर घर आयी और घटना की जानकारी दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola