Bokaro News : गोमिया प्रखंड के 75 किसानों को किया गया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गोमिया प्रखंड के 75 किसानों को किया गया पुरस्कृत

Bokaro News : गोमिया के बेलडीह में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की पन्नू पंचायत के बेलडीह मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष लूदो मांझी, संजय कुमार, पंसस पारसनाथ सिंह, पप्पू मांझी, सरजू रविदास, उप मुखिया दसई सोरेन और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बबलू सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के वरीय प्रधान रंजय कुमार सिंह ने किया. रंजय कुमार सिंह ने किसानों को मिट्टी की जांच कराने तथा उन्नत किस्म के बीजों का लगाने का सलाह दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीप नारायण रजवार और राजकिशोर मिश्रा ने विभागों की योजनाओं के बारे में बताया. किसान मेले में किसानों ने अपनी-अपनी फसल की प्रदर्शनी लगायी. 75 किसानों को पुरस्कृत किया गया. इसमें सुरेश प्रसाद महतो, कुंवारा देवी, सुखदेव महतो, फुलेश्वर महतो, जगदेव महतो, इंद्रनाथ प्रसाद, सीमा देवी, गुड़िया देवी, काशीनाथ महतो, अंशु कुमारी आदि शामिल हैं. मौके पर आत्मा की उप परियोजना निदेशक नीरा सविता जोजो, स्टील महतो, पंचायत सचिव अजय कुमार, किसान मित्र काशीनाथ महतो, सुखेंद्र सोरेन, फूलचंद हेंब्रम, बाबू दास, अयोध्या महतो, सूरज नारायण महतो, सूरज टुडू, जेएसपीएल के प्रकाश कुमार, बीआरपी सुनीता देवी, बीटीएम अरुण कुमार, चंदनकियारी के एटीएम मिनहाजुद्दीन अंसारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola