बोकारो में 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला, नितीश कुमार ने संभाला सेक्टर-4 थाना प्रभारी का पद
सेक्टर-4 थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण करते नितीश कुमार
बोकारो जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसपी नाथू सिंह मीणा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जिले के 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. सभी को 24 घंटे के भीतर नए पद पर योगदान देना होगा.
बोकारो. जिले की पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसपी नाथू सिंह मीणा ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया. जिले के 24 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है.
इनमें पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक संजय कुमार को सेक्टर-4 से माराफारी, नितीश कुमार को यातायात से सेक्टर-4, सुदामा कुमार दास को बीएस सिटी से सेक्टर-12 और सुभाष चंद्र सिंह को सेक्टर-12 से चास मुफस्सिल अंचल भेजा गया है. अनिल कच्छप को साइबर थाना से गोमिया अंचल, नित्यानंद महतो को पुलिस केंद्र से बेरमो और रोहित कुमार सिंह को बेरमो से बीटीपीएस की जिम्मेदारी दी गयी है.
ये भी पढ़ें: बोकारो में CBI ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेते सीसीएल के दो क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा, CMPF और पेंशन भुगतान का मामला
ममता कुमारी को पुलिस केंद्र से बीएस सिटी, विक्रांत कुमार को पुलिस केंद्र से सेक्टर-6, अरविंद कुमार को साइबर थाना से बेरमो अंचल और संगीता को सेक्टर-6 से चंदनकियारी अंचल भेजा गया है. वहीं सुषमा कुमारी को पुलिस केंद्र से यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है. पिंकु कुमार यादव और मोहम्मद आजाद खां को साइबर थाना भेजा गया है.
एसआइ स्तर पर भी हुआ बड़ा बदलाव
सब इंस्पेक्टर स्तर पर मनीष कुमार-02 को दुगदा से बोकारो झरिया ओपी, अमन कुमार को हरला से दुगदा थाना, राहुल कुमार राम को नावाडीह से कथारा ओपी और श्रीनिवास कुमार सिंह को बोकारो झरिया ओपी से चंद्रपुरा थाना भेजा गया है.
अमरजीत कुमार सिंह को अमलाबाद ओपी, आवेंद्र कुमार साव को भोजुडीह ओपी, उदय शंकर शर्मा को बनगड़िया ओपी, अनिल लिंडा को नावाडीह थाना और मुकेश दयाल सिंह को पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी बनाया गया है. शशिकांत ठाकुर को पेंक-नारायणपुर से मकोली टीओपी भेजा गया है.
24 घंटे में योगदान का निर्देश
तबादला आदेश में सभी अधिकारियों को नये पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के भीतर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. फेरबदल के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और ओपी की कमान नये अधिकारियों के हाथों में होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए