ePaper

Bokaro News : 200 झारखंडी कलाकारों-साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

Updated at : 30 Sep 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : 200 झारखंडी कलाकारों-साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

Bokaro News : बोकारो जिले के तुपकाडीह स्थित श्रमिक हाई स्कूल के मैदान में रविवार को झारखंडी कलाकार-साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिले के तुपकाडीह स्थित श्रमिक हाई स्कूल के मैदान में रविवार को झारखंडी कलाकार-साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान राज्य के लगभग 200 खोरठा, नागपुरी व अन्य झारखंडी भाषाओं के कलाकारों व साहित्यकारों को शॉल, प्रशस्ति पत्र व पौधे देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन आयोजन समिति के स्वागतकर्ता सह भाषा आंदोलनकारी तीर्थनाथ आकाश समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन तथा खोरठा के प्रखर विद्वान व धरा-गगन सिद्धांत के प्रणेता दिवंगत डॉ एके झा समेत अन्य दिवंगत कलाकारों व साहित्यकारों की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने एक स्वर में खोरठा भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठायी.

तीर्थनाथ ने कहा कि खोरठा राज्य की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है, लेकिन सरकार के स्तर पर इसके विकास के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पायी है. जबकि, झारखंड अलग राज्य के निर्माण में खोरठा भाषा के कलाकारों का भी अहम योगदान रहा है.

प्रसिद्ध गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि खोरठा के सभी कलाकारों, साहित्यकारों को एक मंच पर आकर खोरठा के उन्नयन के लिए गंभीर प्रयास करने की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन श्याम केवट ‘चित्रकार’ ने किया. कार्यक्रम अंबेडकर क्लब, पैंथर क्लब व जय हिंद कला मंच के संयुक्त बैनर तले आयोजित हुआ.

इन कलाकारों को मिला सम्मान :

मनोज देहाती, गौतम कुमार महतो, कैलाश देहाती, अमन राठौर, कैलाश जैक्शन, सतीश दास, रॉबिन दास, राकेश दास, पायल राजवंशी, आनंद केरवार, धनुषधारी गोस्वामी, रमेश दास, आशा कुमारी, गुंजा कुमारी, दीपक दीवाना उर्फ ढुलकु, विनोद महतो रसलीन, प्रेमचंद कालिंदी, हबीब नाज, अशोक महतो, शिवानी जैक्सन, राजेश दीवाना, रवीना महतो, वर्षा ऋतु, हनी चंद्रवंशी, पिंकी सिंह, सीमा महतो, चांदनी महतो, मिथुन झारखंडी, मुकेश साव, उमेंद्र कुमार, निमाय महतो, मुकेश साव, विक्रम रवानी समेत खोरठा, नागपुरी व अन्य झारखंडी भाषाओं के लगभग 150 कलाकार सम्मानित हुए.

इन साहित्यकारों को मिला सम्मान :

विनय तिवारी, महेंद्रनाथ गोस्वामी ‘सुधाकर’, गिरिधारी गोस्वामी ‘आकाशखूंटी, डॉ नागेश्वर महतो, दीपक सवाल, डॉ मुकुंद रविदास, अनिता महतो, डॉ कृष्णा गोप, प्यारे हुसैन प्यारे, अशोक पारस, कामेश गोस्वामी, घनश्याम महतो, विजय दास, शेखर शरदेंदु, मणिलाल मणि समेत लगभग 50 साहित्यकार सम्मानित हुए.

कलाकारों ने बांधा समा :

सम्मान समारोह के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में खोरठा व नागपुरी के स्टार कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया. झारखंड माटिक धुरा मुड़े माखे के जुकुर…, हमरा तोयं पागल बनाय देले…., प्यार के मोती हेराय देले गे…, दिला बिछाई देलियो गे…, झारखंडेक मान नाय करिहा अपमान रे…’ जैसे गीतों पर दर्शक जमकर झूमे.

कौन-कौन थे उपस्थित :

मौके पर स्थानीय मुखिया शांति देवी, खूंटरी मुखिया लीलावती देवी, कनारी मुखिया राज महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, राजू तिवारी, अरविंद सिंह राजपूत, विश्वनाथ गोस्वामी, आयोजन समिति के अनिल दिगार, राजू महतो, संजय अग्रवाल, नितेश, आशीष, प्रेम, सोनू, अप्पू, राहुल, उमेश, सुशांत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola