ePaper

इस बार झामुमो को हराने में सफल रहे लंबोदर

Updated at : 24 Dec 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
इस बार झामुमो को हराने में सफल रहे लंबोदर

गोमिया : गोमिया विधानसभा सीट पर पहली बार आजसू पार्टी को जीत मिली. डॉ लंबोदर महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी को 10,937 मतों के अंतर से पराजित किया. लंबोदर महतो को कुल 71, 859 और बबीता देवी को 60, 922 मत मिले. तीसरे स्थान पर पूर्व विधायक निर्दलीय माधवलाल […]

विज्ञापन

गोमिया : गोमिया विधानसभा सीट पर पहली बार आजसू पार्टी को जीत मिली. डॉ लंबोदर महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी को 10,937 मतों के अंतर से पराजित किया. लंबोदर महतो को कुल 71, 859 और बबीता देवी को 60, 922 मत मिले. तीसरे स्थान पर पूर्व विधायक निर्दलीय माधवलाल सिंह रहे.

उन्हें 26,103 वोट मिले. अंतिम राउंड की मतगणना के दौरान लंबोदर महतो अपने समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे थे. गोमिया के निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने लंबोदर महतो को प्रमाण पत्र दिया. झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी मतगणना केंद्र नहीं पहुंचीं थी. ज्ञात हो कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में गोमिया सीट पर झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र महतो ने जीत दर्ज की थी. लेकिन, तीन साल बाद एक मामले में न्यायालय द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद उनकी विधायकी चली गयी थी.

इसके बाद 2018 में हुए उप चुनाव में योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी ने झामुमो से चुनाव लड़ा और आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो को 1344 मतों के अंतर से पराजित किया था. इसमें बबीता देवी को 60,552, डॉ लंबोदर महतो को 59,211 तथा माधवलाल सिंह को 42,038 मत मिले थे. इससे पहले 2009 का चुनाव आजसू प्रत्याशी के रूप में योगेंद्र महतो ने लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola