बोकारो थर्मल का मामला : चोर बता कर भीड़ ने पीटा, एक की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल में मंगलवार की रात बैटरी चोरी के आरोप में उग्र भीड़ ने मुबारक अंसारी (45 वर्ष) को पीट-पीट कर मार डाला, जबकि एक अन्य आरोपी अख्तर अंसारी (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की नयी बस्ती के रहनेवाले हैं. इस मामले में एक […]

विज्ञापन
बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल में मंगलवार की रात बैटरी चोरी के आरोप में उग्र भीड़ ने मुबारक अंसारी (45 वर्ष) को पीट-पीट कर मार डाला, जबकि एक अन्य आरोपी अख्तर अंसारी (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की नयी बस्ती के रहनेवाले हैं. इस मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है़
ऐसे हुई घटना
सीसीएल गोविंदपुर हॉस्पिटल के सामने रहनेवाले प्रेमचंद महतो, उनके पुत्र कुंदन महतो व नंदन महतो वाहन सर्विसिंग सेंटर चलाते हैं. उनका घर भी वहीं है. एक सप्ताह पूर्व सर्विसिंग सेंटर से टुल्लू पंप और पाइप की चोरी हुई थी़ मंगलवार की रात लगभग दो बजे प्रेमचंद महतो की पत्नी नैना देवी (38 वर्ष) घर से बाहर बाहर निकली तो देखा के दो लोग वाहन की बैटरी लेकर जा रहे हैं.
शोर मचाने पर प्रेमचंद महतो, कुंदन महतो और नंदन महतो घर से बाहर निकले. इसके बाद दोनों को दौड़ा कर पकड़ा और सर्विसिंग सेंटर के बाहर बिजली के पोल से रस्सी से बांध दिया. सूचना पाकर गोविंदपुर बस्ती से रात में ही काफी संख्या में लोग पहुंच गये़ पूछताछ के बाद भीड़ ने लात-घूसों, चप्पल और डंडे से दोनों की पिटाई शुरू कर दी.
बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे माॅर्निंग वाक पर निकले किसी व्यक्ति ने घटना को देख कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी़ इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को डीवीसी हॉस्पिटल ले गयी़ रास्ते में ही मुबारक अंसारी की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल अख्तर का इलाज चल रहा है. पुलिस ने चोरी की बैटरी बरामद कर ली है. पुलिस ने मारपीट के मामले में प्रेमचंद महतो, नैना देवी, कुंदन महतो, नंदन महतो तथा हेमलाल महतो को हिरासत में लिया है.
प्रथम दृष्टया मामला चोरी की घटना के बाद मारपीट और उससे हुई मौत का दिख रहा है़ जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी़ पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है़ दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा़
अंजनी अंजन, एसडीपीओ, बेरमो
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola