बोकारो :नेशनल जूडो में भाग लेंगे क्रिसेंट के छह विद्यार्थी

सीबीएसइ बोकारो : सीबीएसइ द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित चार दिवसीय ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2019 में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत व सात कांस्य पदक जीते. स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी 18 नवंबर से आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में होने वाले सीबीएसइ […]
सीबीएसइ
बोकारो : सीबीएसइ द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित चार दिवसीय ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2019 में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत व सात कांस्य पदक जीते. स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी 18 नवंबर से आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में होने वाले सीबीएसइ नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भाग लेंगे.
इसमें निशा, जीत कुमार, अमित कुमार, विशाल कुमार महतो, नीतेश गोप, रितेश कुमार महथा शामिल हैं. यह जानकारी प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता ने स्कूल के विशेष एसेंबली में बुधवार को दी. प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों व कोच अंजू ठाकुर, मैनेजर रामू गोप को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










