दुंदीबाद : बीच बाजार में हवाई फायरिंग कर बाइक छोड़ भागा युवक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : दुंदीबाद बाजार के हनुमान मंदिर के निकट बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने रात दस बजे ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की. फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. कुछ व्यवसायी युवक को पकड़ने के लिए गोलबंद होने लगे. यह देखकर युवक अपना ग्रे रंग की होंडा शाइन बाइक मौके […]
विज्ञापन
बोकारो : दुंदीबाद बाजार के हनुमान मंदिर के निकट बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने रात दस बजे ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की. फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. कुछ व्यवसायी युवक को पकड़ने के लिए गोलबंद होने लगे. यह देखकर युवक अपना ग्रे रंग की होंडा शाइन बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. युवक की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक जब्त कर थाना लायी है. पुलिस के अनुसार, युवक ने लहसुन व्यवसाय मंटू की दुकान के सामने आकर पिस्तौल से तीन हवाई फायरिंग की. घटना के समय व्यवसायी दुकान बंद कर दिन भर की बिक्री का हिसाब-किताब मिला रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन