बसहा के दुबे बाबा मंदिर में गहराया उत्तराधिकारी का विवाद, पहुंचा थाना
पालोजोरी : बसहा गांव के दुबे बाबा मंदिर में पुजारी के उत्तराधिकारी को लेकर दो पक्षों में पिछले कुछ वर्षों से चल रहा विवाद रविवार को काफी गरमा गया. दोनों पक्षों में गहमागहमी इतनी बढ़ गयी की प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. दरअसल, सोमवार को वार्षिक पूजा के पूर्व विवाद नहीं सुलझने व दोनों पक्ष […]
पालोजोरी : बसहा गांव के दुबे बाबा मंदिर में पुजारी के उत्तराधिकारी को लेकर दो पक्षों में पिछले कुछ वर्षों से चल रहा विवाद रविवार को काफी गरमा गया. दोनों पक्षों में गहमागहमी इतनी बढ़ गयी की प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. दरअसल, सोमवार को वार्षिक पूजा के पूर्व विवाद नहीं सुलझने व दोनों पक्ष के लोगों द्वारा मंदिर में पूजा कराने को लेकर अपने जीद पर अड़े रहने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी को इसको सुलझाने के लिए आगे आना पड़ा. रविवार को मामले को सुलझाने के लिए थाना परिसर में एसडीओ योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में ग्रामीणों व दोनों पक्ष के लोगों के बीच बैठक हुई. जिसमें दोनों पक्ष के दावेदारों की बातों को सुना गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए