पत्नी ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर तीन डी निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका पिंकी राय ने बुधवार को स्थानीय महिला थाना में अपने पति बीएसएफ जवान धर्मेंद्र कुमार राय पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया. यह आशंका भी जतायी कि कभी भी पति उसके और बच्चों के साथ अनहोनी कर सकता है. कहा कि […]
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर तीन डी निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका पिंकी राय ने बुधवार को स्थानीय महिला थाना में अपने पति बीएसएफ जवान धर्मेंद्र कुमार राय पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया. यह आशंका भी जतायी कि कभी भी पति उसके और बच्चों के साथ अनहोनी कर सकता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
कहा कि पति गुजरात के गर्दनीबाग में कार्यरत हैं. उन दोनों के दो बच्चे हैं, जो आठवीं व नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं. पति जब छुट्टी में घर आते हैं तो बेवजह बेरहमी से मारपीट करते हैं. पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध भी है. फिलहाल गुड़गांव में रहने वाली रंजना से उनका संबंध है.
बच्चों की पढ़ाई व पालन-पोषण के लिए भी पति खर्च नहीं देते हैं. आठ मई की रात को शराब के नशे में उसने उसके साथ मारपीट की. पुलिस को फोन कर बुलाया तब उसकी जान बची. थाना में पति ने गलती स्वीकार की और उसे घर लेकर आया. अगले दिन पति अचानक घर से निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन