ePaper

रेलवे ट्रैक के समीप नाला में मिला युवक का शव

Updated at : 16 May 2019 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के समीप नाला में मिला युवक का शव

बालीडीह : बोकारो तथा तुपकाडीह स्टेशन के बीच स्थित पिपराटांड़ टू के निकट चास रामनगर कॉलोनी निवासी 32वर्षीय रंजीत कुमार साहू का शव संदिग्ध हालत में बुधवार को बालीडीह प्रशासन ने नाले से बराबद किया. शव रेलवे किमी पोल संख्या 408/1026-1027 के बीच नाले में पड़ा मिला. रंजीत के सिर पर चोट के निशान है. […]

विज्ञापन

बालीडीह : बोकारो तथा तुपकाडीह स्टेशन के बीच स्थित पिपराटांड़ टू के निकट चास रामनगर कॉलोनी निवासी 32वर्षीय रंजीत कुमार साहू का शव संदिग्ध हालत में बुधवार को बालीडीह प्रशासन ने नाले से बराबद किया. शव रेलवे किमी पोल संख्या 408/1026-1027 के बीच नाले में पड़ा मिला. रंजीत के सिर पर चोट के निशान है.

एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. इसमें घटना की जिम्मेवारी मृतक ने स्वयं ली है. बताया जाता है कि मृतक रामनगर कॉलोनी निवासी छोटे लाल साहू का पुत्र है. वह दो बच्चों का पिता है. रेलवे क्षेत्र में झाल मूढ़ी बेचकर गुजर बसर करता था. बालीडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुसाइडल नोट में लिखे मोबाइल नंबर से संपर्क कर परिजनों को सूचित किया. मृतक की पत्नी बबीता देवी ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह घर से निकले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola