सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन : डीएसपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जन भागीदारी से सड़क हादसों की संख्या की जा सकती है कम बोकारो : जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को सिवनडीह स्थित मदरसा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से ट्रैफिक डीएसपी मदन मोहन सिन्हा और मुख्यालय डीएसपी सतीश चंद्र झा उपस्थित थे. श्री झा ने लोगों को […]
विज्ञापन
जन भागीदारी से सड़क हादसों की संख्या की जा सकती है कम
आपके शहर में
विज्ञापन
बोकारो : जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को सिवनडीह स्थित मदरसा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से ट्रैफिक डीएसपी मदन मोहन सिन्हा और मुख्यालय डीएसपी सतीश चंद्र झा उपस्थित थे. श्री झा ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि इनकी अनदेखी के कारण सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं.
श्री सिन्हा ने कहा कि जन भागीदारी से सड़क हादसों की संख्या कम की जा सकती है. लोगों में जागरूकता की कमी हादसों का प्रमुख कारण है. उन्होंने सिवनडीह में लोगों से फोर लेन में विपरीत दिशा से आने-जाने पर रोक लगाने की बात कही. मौके पर बालीडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार, माराफारी थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, सिवनडीह मुखिया समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन