प्रेम विवाह के बाद लड़का व लड़की वाले भिड़े

Updated at : 18 Mar 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम विवाह के बाद लड़का व लड़की वाले भिड़े

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के रानीपोखर गांव में एक प्रेम विवाह को लेकर शनिवार की रात को दो परिवारों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हो गयी. पत्थरबाजी से एक आवास की खिड़की का शीशा, दरवाजा आदि टूट गये. दोनों तरफ से कई लोग जख्मी भी हुए है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर […]

विज्ञापन
बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के रानीपोखर गांव में एक प्रेम विवाह को लेकर शनिवार की रात को दो परिवारों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हो गयी. पत्थरबाजी से एक आवास की खिड़की का शीशा, दरवाजा आदि टूट गये.
दोनों तरफ से कई लोग जख्मी भी हुए है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों के लोगों को थाना बुला कर समझौता कराया.
पुलिस के अनुसार, सुशील कुम्हार की बेटी लक्ष्मी कुमारी (19 वर्ष) 14 मार्च से घर से लापता थी. सुशील कुम्हार ने हरला थाना में बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.
खोजबीन में पता चला कि लक्ष्मी पड़ोस के अर्जुन रजवार के साथ गयी है. घर से भाग कर दोनों ने चिड़काधाम में शादी कर ली. शादी करने के बाद दोनों स्थानीय महिला थाना आये और सुरक्षा की मांग की.
प्रेमी जोड़ा ने पुलिस को बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है. शनिवार को महिला थाना की सूचना पर लक्ष्मी के पिता पहुंचे तो उन्हें मामले का पता चला.
महिला थाना से लौटने के बाद रात को अर्जुन और लक्ष्मी के परिवारों के बीच बहस होने लगी और बात मारपीट तक पहुंच गयी. अर्जुन के पिता ने कहा कि लक्ष्मी के परिवार वालों ने उनके घर पर हमला कर बच्चे, महिलाओं व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की है. घर पर पथराव कर शीशे तोड़ दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola