बंगला में उड़ेला अबीर हो आहे बाबू कुंवर सिंह…

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बंगला में उड़ेला अबीर हो, आहे बाबू कुंवर सिंह तेगवा बहादुर…बंगला में उड़ेला अबीर…बोकारो का मूड धीरे-धीरे होलियाना होता जा रहा है. होली 21 मार्च को है. मतलब, होली का काउंट डाउन शुरू हो गया है. चौक -चौराहे पर होली के हिंदी-भोजपुरी गीत बजने लगे है. जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया […]

विज्ञापन
बोकारो : बंगला में उड़ेला अबीर हो, आहे बाबू कुंवर सिंह तेगवा बहादुर…बंगला में उड़ेला अबीर…बोकारो का मूड धीरे-धीरे होलियाना होता जा रहा है. होली 21 मार्च को है. मतलब, होली का काउंट डाउन शुरू हो गया है. चौक -चौराहे पर होली के हिंदी-भोजपुरी गीत बजने लगे है.
जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. ढोलक-झाल के साथ होली गायी जा रही है. कई संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह की तैयारी की जा रही है. रंग-अबीर-गुलाल उड़ने लगे हैं.
मिथिला सांस्कृतिक परिषद की महिला शाखा मिथिला महिला समिति का होली मिलन कार्यक्रम रविवार को सेक्टर 4 एफ में हुआ. अध्यक्षता अंजु झा ने की. समिति की ओर से तिलक लगाकर सबका स्वागत किया गया.
होली गीत, अंताक्षरि व हाउजी गेम हुआ. समिति की सचिव उषा झा, कोषाध्यक्ष संगीता मिश्रा सहित जयंती पाठक, संगीता मिश्रा व चंदा झा ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया. कवि व गायक अरुण पाठक ने अपनी रचना सुनायी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola