ePaper

संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Updated at : 09 Mar 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

बोकारो : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9बी में एक विवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गयी. विवाहिता का पति अवसाद में आकर आत्महत्या करने की बात कह रहा है. वहीं मृतका का भाई हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. क्या […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9बी में एक विवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गयी. विवाहिता का पति अवसाद में आकर आत्महत्या करने की बात कह रहा है. वहीं मृतका का भाई हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

क्या है मामला : सेक्टर 9 बी स्ट्रीट 16 निवासी शरद कुमार अपनी पत्नी खुशबू (25) को गुरुवार की रात में बीजीएच लाया. यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शरद ने घटना की जानकारी अपने साले को दी. बताया : खुशबू ने आवास में पंखे से फांसी लगा ली था. उसका शव लटका मिला. इसके बाद बिहार गया के गांधीनगर मानपुर निवासी मृतका के भाई राजेश अग्रवाल अन्य परिजनों साथ बोकारो पहुंचे. राजेश ने अपने बहनोई शरद कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया : गला घोंट कर बहन की हत्या की गयी है. घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से टांग दिया गया.
पुलिस को दिये बयान में उसने कहा : खुशबू की शादी शरद से वर्ष 2014 के 08 मार्च को हुई थी. छोटी-छोटी बातों पर बहनोई ताना देता रहता था. संतान नहीं होने की वजह से भी भला बुरा कहता था. छह माह पहले परेशान होकर उसकी बहन मायके आ गयी थी. शरद प्रताड़ित नहीं करने के वादा कर खुशबू को वापस ले आया. सेक्टर 4 थाना पुलिस ने मृतका के भाई का बयान लेकर हरला थाना पुलिस को भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola