दहेज हत्या में पति को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंदनकियारी के कोरिया गांव में हुई थी घटना केरोसिन डाल कर लगा दी थी आग बोकारो : दहेज हत्या के लिए पत्नी की हत्या में दोषी पाये गये चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी सावन मोदी (27 वर्ष) को स्थानीय न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय जनार्दन सिंह की अदालत ने मंगलवार को […]
विज्ञापन
चंदनकियारी के कोरिया गांव में हुई थी घटना
केरोसिन डाल कर लगा दी थी आग
बोकारो : दहेज हत्या के लिए पत्नी की हत्या में दोषी पाये गये चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी सावन मोदी (27 वर्ष) को स्थानीय न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय जनार्दन सिंह की अदालत ने मंगलवार को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी. न्यायालय में यह मामला सेशन ट्रायल संख्या 78/18 व चंदनकियारी थाना कांड संख्या 116/17 के तहत चल रहा था. सरकार की तरफ से इस मामले में विशेष लोक अभियोजक आरके राय ने बहस की.
सावन मोदी का विवाह पश्चिम बंगाल के जिला पुरुलिया, थाना पारा, ग्राम चाकुलिया निवासी दीपक बिष्टू की पुत्री शुक्ला मोदी के साथ वर्ष 2013 में हुआ था. विवाह के बाद पति दहेज के रूप में बाइक की मांग कर पत्नी के साथ मारपीट करता था. मांग पूरी नहीं होने पर 12 नवंबर 2017 की रात को उसने पत्नी की पिटाई की. इसके बाद केरोसिन शरीर पर उड़ेल कर आग लगा दी.
पत्नी की मौत घर में ही हो गयी थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर के अंदर से तीन लीटर केरोसिन का एक गैलन बरामद किया. उक्त गैलन में आधा लीटर केरोसिन बचा हुआ था. घटनास्थल से माचिस, तिल्ली व विवाहिता के बाल में लगा क्लिप भी बरामद हुआ था. मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










