गोमिया : रात में घर से उठा कर युवती से गैंग रेप
गोमिया : एक युवती को उसके घर से शुक्रवार की रात को लगभग तीन बजे उठा कर पांच-छह युवक गांव के बाहर ले गये और गैंग रेप किया. घटना गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत हुरलुंग पंचायत के करमाटांड़ गांव की है. सभी आरोपी भी गांव के ही है. बाद में पीड़िता ने घर आकर […]
गोमिया : एक युवती को उसके घर से शुक्रवार की रात को लगभग तीन बजे उठा कर पांच-छह युवक गांव के बाहर ले गये और गैंग रेप किया. घटना गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत हुरलुंग पंचायत के करमाटांड़ गांव की है. सभी आरोपी भी गांव के ही है. बाद में पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी.
आपके शहर में
इसके बाद परिजनों की सूचना पर बेरमो एसडीपीओ आर राम कुमार व गोमिया इंस्पेक्टर राधेश्याम दास शनिवार को करमाटांड़ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. रविवार को युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा जायेगा. युवती अभी अपने घर में ही है, लेकिन पुलिस निगरानी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए