हरला : आपसी विवाद में भाई ने भाई को चाकू मारा
बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के श्रीराम वाटिका निवासी मनीष तिवारी (29 वर्ष) को उसके बड़े भाई आशीष तिवारी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. मनीष को इलाज के लिए उसके पिता एलपी तिवारी ने बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया है. यह घटना गुरुवार शाम की है. पारिवारिक मामला होने […]
बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के श्रीराम वाटिका निवासी मनीष तिवारी (29 वर्ष) को उसके बड़े भाई आशीष तिवारी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. मनीष को इलाज के लिए उसके पिता एलपी तिवारी ने बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया है. यह घटना गुरुवार शाम की है.
आपके शहर में
पारिवारिक मामला होने के कारण घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाना को नहीं दी. बीजीएच से सूचना मिलने के बाद हरला थाना पुलिस मनीष के पास पहुंची. मनीष फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है. फिलहाल उसके पिता भी पुलिस को कुछ नहीं बता रहे हैं. पुलिस मनीष के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है. घटना को अंजाम देने वाला बड़ा भाई आशीष तिवारी फिलहाल फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए