चंदनकियारी में प्रखंड कमेटी का वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन, कांग्रेसियों ने धनबाद लोकसभा सीट को जीतने का लिया संकल्प

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 5:26 AM

विज्ञापन

चंदनकियारी : चंदनकियारी टाउन हॉल परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की आेर से वनभोज सह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ. प्रखंड अध्यक्ष देवाशीष मंडल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में लोस चुनाव में धनबाद सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने व भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प […]

विज्ञापन
चंदनकियारी : चंदनकियारी टाउन हॉल परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की आेर से वनभोज सह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ. प्रखंड अध्यक्ष देवाशीष मंडल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में लोस चुनाव में धनबाद सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने व भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया.
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री ददई दुबे, मन्नान मल्लिक, दुर्गा चरण दास, जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, जवाहरलाल महथा, परिंदा सिंह, मनोज राय, रीता सिंह, साधु शरण गोप, बिरंची महथा, लालमोहन लायक आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे तो पार्टी की जीत निश्चित है. महंगाई समेत विभिन्न जन समस्याओं से जनता त्रस्त है. भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है. यह सरकार सिर्फ जनता को सपना दिखा रही है, धरातल में काम नदारद है.
मौके पर गुणाधर सिंह, बीडी मिश्रा, जलेश्वर दास, बीएन पासवान, बनमाली बाउरी, तुफान साहनी, रामनारायण गुप्ता, निर्मल शर्मा, महाराज महथा, दयानंद महथा, सैरून निशा, इम्तियाज अंसारी, रोबनी मरांडी, मीरा देवी, संतोष शेखर, तपन दुबे, प्रफुल्य गोप, बलदेव प्रमाणिक, तरूण जोशी, बृजकिशोर शर्मा, समरेश आलम, अशोक श्रीवास्तव, पप्पू पासवान, जमील अख्तर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola