कसमार : झारखंडी हितों को लेकर मुखर रहते थे बीके चांद : डॉ लंबोदर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कसमार : आजसू पार्टी कसमार प्रखंड कमेटी ने रविवार को बाजारटांड़ में श्रद्धांजलि सभा कर आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रहे बीके चांद को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो ने बीके चांद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने मौजूद लोगों के बीच […]

विज्ञापन
कसमार : आजसू पार्टी कसमार प्रखंड कमेटी ने रविवार को बाजारटांड़ में श्रद्धांजलि सभा कर आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रहे बीके चांद को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो ने बीके चांद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
उन्होंने मौजूद लोगों के बीच कहा कि बीके चांद भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा के उद्देश्य से आजसू पार्टी से जुड़े और जीवन पर्यंत आजसू पार्टी में ही बने रहे. वह झारखंडी हितों को लेकर हमेशा मुखर बने रहे.
उनकी कमी सभी को महसूस होती है. आजसू पार्टी कसमार प्रखंड अध्यक्ष धनलाल कपरदार की अध्यक्षता में हुई इस श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय सदस्य अमरदीप महाराज व रामसेवक जयसवाल, महानंद महतो, रामानंद महतो, पंसस संतोष महतो, प्रदीप महतो, अरुण महतो, दुर्गाचरण जयसवाल, अशोक कुमार महतो, राजकिशोर नायक, मोहम्मद हाशिम रजा, मुन्नू बाबू अंसारी, शिशुपाल महतो, संतोष महतो, मनोज कुमार, विनोद महतो, गोपाल महतो, विकास, जितेश भट्टाचार्य, चंद्रशेखर नायक, शुभम झा आदि मौजूद थे.
पेटरवार. आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बी के चांद के आकस्मिक निधन पर पेटरवार तेनु चौक में रविवार को पेटरवार प्रखंड आजसू पार्टी के तत्वावधान में शोकसभा की गयी. अध्यक्षता पूर्व प्रमुख धनेश्वर महतो व मंच का संचालन महेश महतो ने किया.
मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो, धनेश्वर महतो, नरेंद्र कुमार, मुमताज अंसारी, प्रदीप कुमार महतो, वकील महतो आदि ने संबोधित किया. श्रीधर महतो, संटू सिंह, बंटी सिन्हा, चंदन सिन्हा, जय सिंह मुंडा, कुमार अनुज, हारुण रसीद, मो एकराम, भदरू महतो, चुन्नू महतो, पूषण महतो, राजेंद्र महतो, संजय कुमार महतो, ललित कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार प्रसाद आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन संटू सिंह ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola