ePaper

सुरंग धंसी, 12 दबे, दो शव ले भागे ग्रामीण

Updated at : 28 Nov 2018 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
सुरंग धंसी, 12 दबे, दो शव ले भागे ग्रामीण

ऊपरघाट (बोकारो) : बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के पलामू पंचायत के रसबेड़वा जंगल में रविवार की रात अवैध कोयला उत्खनन के दौरान सुरंग धंसने से 12 लोगों के दबने की सूचना है. चर्चा है कि अवैध उत्खनन में शामिल लोग दो शव लेकर भाग गये. जानकारी के अनुसार, 20-25 ग्रामीण कोयला निकालने […]

विज्ञापन
ऊपरघाट (बोकारो) : बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के पलामू पंचायत के रसबेड़वा जंगल में रविवार की रात अवैध कोयला उत्खनन के दौरान सुरंग धंसने से 12 लोगों के दबने की सूचना है. चर्चा है कि अवैध उत्खनन में शामिल लोग दो शव लेकर भाग गये. जानकारी के अनुसार, 20-25 ग्रामीण कोयला निकालने गये थे.
इसी दौरान सुरंग अचानक धंस गयी और 12 लोग दब गये. इसमें अधिकतर लोग तुपकाडीह और चलकरी के रहनेवाले हैं. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की.
घटना की जानकारी नहीं : इस संबंध में पूछे जाने पर बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. अगर क्षेत्र में ऐसी घटना घटी है, तो कार्रवाई की जायेगी. वहीं गांधीनगर थाना प्रभारी आरबी सिंह का कहना है कि घटना इस थाना क्षेत्र का नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola