तारानगर में चली भुजाली तीन जख्मी, एक गंभीर

Updated at : 15 Oct 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
तारानगर में चली भुजाली तीन जख्मी, एक गंभीर

चास : चास के तारानगर में नवजीवन एकेडमी पब्लिक स्कूल के पास रविवार की शाम को पुराने विवाद में दो गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस दौरान भुजाली भी चली, जिससे तीन लोग घायल हो गये. घायलों में तारानगर के विनय कुमार के पुत्र ओमप्रकाश (23) व मुरली मनोहर (27) हैं. इनका इलाज […]

विज्ञापन
चास : चास के तारानगर में नवजीवन एकेडमी पब्लिक स्कूल के पास रविवार की शाम को पुराने विवाद में दो गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस दौरान भुजाली भी चली, जिससे तीन लोग घायल हो गये. घायलों में तारानगर के विनय कुमार के पुत्र ओमप्रकाश (23) व मुरली मनोहर (27) हैं. इनका इलाज बीजीएच में चल रहा है.
ओमप्रकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है. तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे पक्ष के एक घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने भुजाली का कवर बरामद कर लिया है.
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार लगभग दो महीने पूर्व तारानगर के ही गोल्डेन कुमार व दीपक की लड़ाई ओमप्रकाश के साथ हुई थी. ओमप्रकाश का छोटा भाई पृथ्वीराज भी घटना के समय वहीं पर मौजूद था. उसने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम उसके दोनों भाई ओमप्रकाश व मुरली बाजार से आ रहे थे. तभी गोल्डेन कुमार, दीपक व एक अन्य युवक उनकी बाइक को रोककर उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा.
इस दौरान दोनों ओर से मारपीट होने लगी. तीनों आरोपियों में से एक ने भुजाली निकाल कर दोनों भाई के पेट में घोंप दिया. मारपीट में एक आरोपी भी भुजाली से जख्मी हो गया. इसके बाद तीनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गये. घायल भाइयों को परिजन तुरंत चास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. गंभीर अवस्था में उन्हें बीजीएच रेफर कर दिया गया. इस दौरान आसपास के लोगों ने घटना की सूचना चास पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की. वहीं मौजूद एक दुकान के सीसीटीवी कैमरा में भी मारपीट की घटना को देखा.
ऐसे हुई युवकों की गिरफ्तारी : घटना के बाद घायल युवकों को लेकर उनके परिजन बीजीएच पहुंचे हुए थे. साथ ही चास पुलिस भी पहुंची हुई थी. इसी दौरान तीनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर घायल साथी के इलाज के लिए बीजीएच पहुंचे थे. यहीं पर परिजनों ने आरोपी युवकों को पहचान लिया. तुरंत चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय को जानकारी दी. थाना प्रभारी ने जैसे ही उन्हें रुकने के लिये कहा, आरोपी युवक पुन: बाइक पर सवार होकर भागने लगे.
लेकिन अस्पताल का बैरियर बंद होने की वजह से वह भाग नहीं पाये और पीछे से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. इस दौरान परिजनों ने तीनों आरोपी युवकों की पिटाई भी कर दी. इस संबंध में चास थाना प्रभारी श्री पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल सभी से पूछताछ की जायेगी. वहीं आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है. दोषी को बख्शा नहीं जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola