बिनोद महतो बोकारो के नये जिलाध्यक्ष मनोनीत, 1980 से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे हैं नये जिलाध्यक्ष

Updated at : 08 Oct 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
बिनोद महतो  बोकारो के नये जिलाध्यक्ष मनोनीत, 1980 से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे हैं नये जिलाध्यक्ष

बोकारो/बेरमो : बेरमो में भाजपा की राजनीति में 80 के दशक से सक्रिय रहे बिनोद महतो को बोकारो का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. रांची में भाजपा के वरीय नेताओं की बैठक के बाद जगरनाथ राम को जिलाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है. फुसरो नगर परिषद व गोमिया उप चुनाव में भाजपा […]

विज्ञापन
बोकारो/बेरमो : बेरमो में भाजपा की राजनीति में 80 के दशक से सक्रिय रहे बिनोद महतो को बोकारो का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. रांची में भाजपा के वरीय नेताओं की बैठक के बाद जगरनाथ राम को जिलाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है. फुसरो नगर परिषद व गोमिया उप चुनाव में भाजपा की हार के बाद जगरनाथ राम के खिलाफ माहौल बनने लगा था.
दोनों जगह पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी. कई मोर्चा ने इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व से की थी. लगातार शिकायत के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जगरनाथ राम को अध्यक्ष पद से हटाने का अंदरखाने फैसला हो चुका था.
प्रभात खबर ने दो मौकों पर इस संबंध में रिपोर्ट भी प्रकाशित की थी. इसपर रविवार को मुहर लग गयी. श्री महतो के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. बिनोद महतो ने राजनीति की शुरुआत भाजपा के स्थापना काल 1980 से की. इसके बाद 1988 में फुसरो पंचायत की जिम्मेवारी पार्टी ने दी. 1990 में युवा मोर्चा बेरमो प्रखंड के अध्यक्ष बने.
1993 में भाजपा का जिला महामंत्री के बाद 2007 में भाजपा बोकारो जिला का महामंत्री पद का दायित्व मिला. 2016 में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. इस पर वह अब भी हैं. उन्होंने कहा : प्रदेश आलाकमान में बोकारो जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन मजबूत करने की जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, इसपर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे. पूर्व सांसद स्व रामदास सिंह को आज भी हम आदर्श के रूप में मानते है. उनके शिष्य रहे है और उनके सिद्धांतों पर चलने का सदैव काम किया है.
उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, महामंक्षी संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के प्रति आभार जताया है. इधर बिनोद महतो के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बिरंची नारायण, अमरदीप जी, मुनेश्वर साहू, ईश्वर प्रजापित, किसान मोर्चा के सुधीर किशन, जिप सदस्य नितू सिंह, धनेश्वर, मुन्ना भगत आदि ने बधाई दी है.
फुसरो नगर परिषद व गोमिया उप चुनाव में पार्टी की हार के बाद उठे थे सवाल
जगरनाथ राम के जिलाध्यक्ष रहते पार्टी की गुटबाजी सामने आ रही थी. विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से गुटबाजी खुल कर सामने आ रही थी. इसे काबू करने में जगरनाथ राम नाकाफी साबित हो रहे थे. इसकी शिकायत प्रदेश कार्यसमिति को लगातार आ रही थी. पार्टी विधायक, सांसद, मंत्री के गुट में बंटी नजर आ रही थी.
बोकारो विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति सुर्खियां बटोर रही थी. साथ ही कई अन्य कार्यक्रम में बोकारो भाजपा एकत्रित नजर नहीं आ रही थी. जानकारों की माने तो जगरनाथ राम के कार्यकाल में संगठन कमजोर हुआ है. 2019 में पार्टी को खामियाजा नहीं भुगतना पड़े इस कारण जिलाध्यक्ष के पद से हटाया गया.
फूट न पड़े इसलिए चुने गये बिनोद
भाजपा जिलाध्यक्ष का पद इस सेशन के लिए बेरमो के लिए ही सुरक्षित रखा गया. बेरमो प्रखंड के विनोद महतो को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इससे पहले उम्मीद जतायी जा रही थी कि बोकारो मंडल से किसी को अध्यक्ष बनाया जायेगा, लेकिन भाजपा प्रदेश ने नियम को बरकरार रख बेरमो को ही तरजीह दी. माना जा रहा है कि 2019 चुनाव में पार्टी में किसी प्रकार की फूट न पड़े, इसलिए बेरमो प्रखंड से ही नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
जिला कार्यसमिति की बैठक स्थगित
आठ अक्तूबर को फुसरो में होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक होनी थी. लेकिन, जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम को हटाये जाने के कारण बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गयी. इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को वाट्सअप, फेसबुक समेत अन्य माध्यम से जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola