बोकारो : छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने फिनायल पीया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर 2 सी, बीआइएसएसएस (बीएसएल प्रबंधन द्वारा संचालित) कक्षा 11 की एक छात्रा ने गुरुवार को छेड़खानी से परेशान होकर जान देने की कोशिश की. उसने स्कूल में फिनाइल पी लिया. इसके बाद छात्रा कुछ ही देर में उल्टी करने लगी. शिक्षकों ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने फिनाइल पी […]
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर 2 सी, बीआइएसएसएस (बीएसएल प्रबंधन द्वारा संचालित) कक्षा 11 की एक छात्रा ने गुरुवार को छेड़खानी से परेशान होकर जान देने की कोशिश की. उसने स्कूल में फिनाइल पी लिया.
इसके बाद छात्रा कुछ ही देर में उल्टी करने लगी. शिक्षकों ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने फिनाइल पी लिया है. आनन-फानन में शिक्षकों ने छात्रा को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया है.
छात्रा को बीजीएच में भर्ती कराने आये स्कूल के कर्मचारी ने बताया : बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी उक्त छात्रा के साथ स्कूल आने-जाने के दौरान कई युवक छेड़खानी करते थे. छेड़खानी की घटना से परेशान होकर छात्रा गुरुवार को विद्यालय की साफ-सफाई के लिए रखे फिनाइल की बोतल चुपके से उठाकर फिनायल पी लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










