शिक्षक के आवास से तीन लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सतनपुर, इंद्रपुरी कॉलोनी, प्लॉट संख्या 132 निवासी झारखंड सरकार के शिक्षक गौतम कुमार सिंह के आवास में गुरुवार की रात नकदी समेत तीन लाख की चोरी हो गयी. घटना के दौरान शिक्षक, उनकी पत्नी और पुत्री आवास के अलग-अलग कमरे में सोये थे. इसके बाद भी किसी को […]

विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सतनपुर, इंद्रपुरी कॉलोनी, प्लॉट संख्या 132 निवासी झारखंड सरकार के शिक्षक गौतम कुमार सिंह के आवास में गुरुवार की रात नकदी समेत तीन लाख की चोरी हो गयी. घटना के दौरान शिक्षक, उनकी पत्नी और पुत्री आवास के अलग-अलग कमरे में सोये थे. इसके बाद भी किसी को घटना की भनक तक नहीं मिली.
कन्या विद्यालय टुपरा में कार्यरत हैं शिक्षक : गौरतम के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे नींद खुली तो उसने घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. घटनास्थल की जांच पड़ताल कर पुलिस वापस लौट गयी. श्री सिंह पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम टुपरा स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में कार्यरत हैं.
वह झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बोकारो शाखा के महासचिव भी हैं.रात तीन बजे के बाद हुई घटना : श्री सिंह के अनुसार, देर रात ढाई बजे तक उनकी पुत्री आवास में पढ़ाई कर रही थी. रात तीन बजे उनकी भी नींद खुली थी तो घर की स्थिति ठीक थी. तीन बजे के बाद ही चोर आवास के बरामदा का ग्रिल उखाड़कर घर के अंदर घुसे.
इसके बाद घर के अलग अलग कमरा में रखा दो अलमारी खोल कर 41 हजार रुपया नकद, दो मोबाइल फोन समेत तीन लाख रुपये मूल्य का जेवर चुरा लिया. सुबह नींद खुलने के बाद श्री सिंह ने देखा कि उनके बरामदा में लगा ग्रिल उखाड़कर बाहर रखा हुआ है. चोरी की इस घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola