मई में बीएसएल से 12 अधिशासी व 48 अनाधिशासी सेवानिवृत्त

मानव संसाधन विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन
बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट से मई 2024 माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मई 2024 में बीएसएल से कुल 12 अधिशासी व 48 अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. मुख्य अतिथि मुख्य महा प्रबंधक (परियोजनाएं) प्रत्युष हरिशचन्द्र शर्मा उपस्थित थे. सहायक महाप्रबंधक (एचआर) डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा व मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी. प्रत्येक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया. श्री शर्मा ने कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की. कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र व उपहार भी भेंट किये. कार्यक्रम का संचालन डॉ नंदा प्रियदर्शिनी, सहायक महाप्रबंधक (एचआर) ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










