जरीडीह में वज्रपात से किशोर की मौत
जैनामोड़. जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह उत्तरी पंचायत निवासी जयराम यादव के 17 वर्षीय पुत्र नागेंद्र कुमार यादव की मौत मंगलवार की शाम को वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. उच्च विद्यालय बांधडीह के मैदान में नागेंद्र समेत कुछ बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान वज्रपात से नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. […]
चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख बीजीएच रेफर कर दिया. बीजीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही नागेंद्र ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर जरीडीह सीओ राकेश श्रीवास्तव रेफरल अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को नियम संगत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
उप प्रमुख रमाकांत महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, राजू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि सुनील मंडल, समाजसेवी रविशंकर सिंह, हीरालाल महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह, विष्णु भगत, विजय सिंह, जगतपति सिंह, मंटू मरांडी, विनोद सिंह, सुभाष चंद्र महतो, मोतीम अंसारी आदि अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










