लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी

Updated at : 17 May 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी

गोमिया प्लस टू हाई स्कूल में प्रभात खबर का ‘वोट करें, देश गढ़ें’ अभियान

विज्ञापन

गोमिया.

प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल गोमिया में गुरुवार को प्रभात खबर की ओर से ‘वोट करें देश गढ़ें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र एवं छात्राओं ने इस बार लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली और मतदान के लिए अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करने की बात कही. शिक्षकों ने कहा कि देशहित में मतदान कर एक अच्छी सरकार बनाने में योगदान दें और सभी लोगों को कर्तव्य बनता है कि वे मतदान अवश्य करें. वहीं छात्र-छात्राओं ने कहा कि अगर इस बार मतदाता सूची में नाम दर्ज हुआ तो वे एक स्वच्छ व ईमानदार सरकार के गठन के लिए मतदान जरूर करेंगे. वहीं परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे. कहा कि सभी काम के पहले मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है. मौके पर शिक्षक चंद्रभूषण पांडेय, संतोष कुमार गुप्ता, मुकेश प्रियंका, बेलाउद्दीन अंसारी, संतोष कुमार महतो, प्रकाश कुमार सिन्हा, मधुकर सिंह, प्रद्युन कुमार मिश्रा, निर्भय कुमार सिंह, सुनीता, सपना, प्रतिभा सहित करण कुमार,अनुप्रिया कुमारी, संगीता कुमारी, महफूज आलम, धीरज कुमार साव, सत्यम कुमार, विवेक कुमार, संदीप कुमार, सौम्या कुमारी, शैलजा कुमारी, स्नेहा कुमारी आदि उपस्थित थे.

मतदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी :

स्कूल के प्राचार्य अंबुज कुमार ने कहा कि सभी देशवासी को स्वच्छ व मजबूत सरकार के गठन के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए. इसलिए सभी लोग अपने बूथ पर जाकर सबसे पहले मतदान करें और उसके बाद ही कोई दूसरा कार्य करें. मतदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सभी को मतदान कर मजबूत सरकार बनाने में योगदान देना चाहिए और युवा मतदाता को जागरूकता होकर बढ़-चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए. वहीं एक योग्य व ईमानदार छवि के व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए. शिक्षिका अनिता कुमारी ने कहा कि चुनाव में महिलाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और मतदान कर मजबूत सरकार के गठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी चाहिए. वहीं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola